{"_id":"31098006eb22faca2938814e6d971ad5","slug":"at-the-state-level-will-put-young-unemployed-mahasangathan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तर पर बनेगा युवा बेरोजगार महासंगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तर पर बनेगा युवा बेरोजगार महासंगठन
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Sun, 10 Jan 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजगार के मुद्दे को लेकर युवा बेरोजगार संगठन लामबंद होने लगे हैं। विभिन्न संगठनों से जुड़े बेरोजगारों ने राज्य स्तर पर युवा बेरोजगार महासंगठन बनाकर अगले विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय दलों के खिलाफ मुहिम छेड़ने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
रविवार को काली कमली धर्मशाला में हुई प्रशिक्षित बेरोजगारों की बैठक में बीपीएड प्रशिक्षित, योग प्रशिक्षित, ग्राम प्रहरी, प्रयोगशाला सहायक, डिप्लोमा फार्मेसी, बीएड प्रशिक्षित, शिक्षा प्रेरक, आशा कार्यकत्री आदि तमाम संगठनों से जुड़े प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन
वक्ताओं ने सरकार पर प्रशिक्षित बेरोजगारों के प्रति उपेक्षित रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्षों से प्रशिक्षित बेरोजगार स्थाई रोजगार की मांग को लेकर अलग-अलग आंदोलन कर रहे हैं। ठोस रोजगार नीति बनाने के बजाय सरकार बेरोजगारों का उत्पीड़न कर रही है।
विज्ञापन
बैठक में निर्णय लिया गया कि अब राज्य स्तर पर युवा बेरोजगार महासंगठन बनाया जाए। इसके लिए 31 जनवरी को उत्तरकाशी के आजाद मैदान में सभी प्रशिक्षित बेरोजगार संगठनों के प्रांतीय पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है।
बेरोजगारों ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में वे एकजुट होकर राष्ट्रीय दलों के खिलाफ मुहिम छेड़ेंगे। चुनाव में उत्तराखंड में भी दिल्ली जैसे परिणाम सामने आएंगे।
बैठक में दिनेश भटवान, नरेश भट्ट, दरमियान सिंह, दामोदर भट्ट, सुरेश, सुरेंद्र नौटियाल, लक्ष्मण सिंह, कुसुम भट्ट, सुनील आदि दर्जनों प्रशिक्षित बेरोजगार मौजूद रहे।