फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Ashtadash Puran Yagna started with Kalash Yatra

Uttarkashi News: कलश यात्रा के साथ अष्टादश पुराण यज्ञ हुआ शुरू

Wed, 28 May 2025 05:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 28 May 2025 05:03 PM IST
विज्ञापन
Ashtadash Puran Yagna started with Kalash Yatra
पुरोला। नगर पालिका क्षेत्र के आराध्य देवता मटिया महासु ओडारू जखंडी महाराज के सानिध्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। साथ ही कलश स्थापित कर कथा का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को बड़ी संख्या में लोग पुरोला नगर क्षेत्र में एकत्रित हुए। कुमुदेश्वर नागराज मंदिर से देव डोलियों के सानिध्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा नगर के कुमोला रोड, मंदिर मार्ग, मुख्य बाजार, बस स्टैंड, मोरी रोड और छाडा बैंड होते हुए कमल गंगा के तट पर स्थित खेल मैदान में बने कथा पांडाल पहुंची। यहां कलश स्थापित कर कथा का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

कथा के पहले दिन व्यास पीठ से शिव प्रसाद नौटियाल ने अष्टादश पुराण यज्ञ के बारे में बताया। कथा में ठकराल, बनाल, पंचगांई, फतेह पर्वत नौगांव, बड़कोट, मुगरशन्ति आदि विभिन्न पट्टियों से 41 देव डोलियां पहुंची। इस मौके पर आचार्य सुरेश उनियाल, नगर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह, पूर्व अध्यक्ष हरिमोहन नेगी, उपेंद्र असवाल, बृजमोहन सजवांण, जयेंद्र रावत, डॉ. राधेश्याम विजल्वाण, शेखर नौटियाल, ओमप्रकाश नौडियाल, दयाराम उनियाल, मदन सिंह नेगी, घनश्याम नौटियाल, अंकित पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed