{"_id":"a6ec6310d99dd61271d10c406bc76995","slug":"ashish-deepak-poetry-and-preeti-won-gold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशीष, दीपक, कविता और प्रीति ने जीता स्वर्ण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशीष, दीपक, कविता और प्रीति ने जीता स्वर्ण
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Sun, 10 Jan 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लदाड़ी विकास भवन परिसर में चल रही राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता रोमांचक दौर में पहुंच गई है। रविवार को हुए 18 सेमीफाइनल और चार फाइनल मुकाबले खेले गए।
इनमें जूनियर बालक वर्ग के अलग-अलग भार वर्ग में आशीष नेगी व दीपक सिंह और जूनियर बालिका वर्ग में कविता बसेड़ा व सीनियर में प्रीति तिवारी ने गोल्ड मेडल जीता।
रविवार को प्रतियोगिता में 18 सेमीफाइनल मुकाबले हुए। जूनियर बालकों के विभिन्न भार वर्गों में अर्जुन लुंठी काशीपुर, मुकेश अधिकारी नैनीताल, भूपेंद्र सिंह काशीपुर, जयचंद वर्मा देहरादून, शुभम ठाकुर कोटद्वार, हिमांशु सोलंकी देहरादून, अंकित बिष्ट काशीपुर, पारस कापड़ी काशीपुर, सिद्धार्थ थपलियाल कोटद्वार, ऋतिक राणा उत्तरकाशी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर फाइनल में जगह पक्की की। जूनियर बालिकाओं में हिमानी पंत पिथौरागढ़, पूजा जेठी ऊधमसिंह नगर, अर्चना थापा देहरादून, अमिता सेलियाल देहरादून, हिमानी पंत बी पिथौरागढ़ और सीनियर बालिका वर्ग में निखिता नैनीताल, दीपिका लोहिया पिथौरागढ़ एवं मनीषा उत्तरकाशी ने फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
जूनियर बालक वर्ग में 64-69 किलो भार वर्ग फाइनल में देहरादून के आशीष नेगी ने नैनीताल के गौरव किशोर को हराया। 75-81 किलो भार वर्ग में पिथौरागढ़ के मुकेश पाल को हराकर नैनीताल के दीपक सिंह विजेता बने।
जूनियर बालिकाओं के 57-60 किलो भार वर्ग फाइनल में पिथौरागढ़ की कविता बसेड़ा ने पिथौरागढ़ की ही आरती भंडारी और सीनियर बालिकाओं के 60-64 किलो भार वर्ग में नैनीताल की प्रीति तिवारी ने देहरादून की साक्षी रावत को हराकर स्वर्ण पदक जीता। जिला क्रीड़ा अधिकारी देवेंद्र चंद्र भट्ट ने बताया कि सोमवार को प्रतियोगिता के शेष फाइनल मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में जेएस वाल्दिया, जेएस बोरा, जेएस सौन, एसएस बिष्ट, आरएस जैटी, पूरन बोरा, पूरन पांडेय, मनोज सिंह, मुकेश बेलवाल, उमेश मौर्य, नरेश, नेहा सिंह, रेखा एवं गोपाल खोलिया ने निर्णायक की भूमिका निभाई।