{"_id":"588b7c754f1c1b476fcf5a6c","slug":"arvind-bisht-join-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरविंद बिष्ट सहित कई भाजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरविंद बिष्ट सहित कई भाजपा में शामिल
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Fri, 27 Jan 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोत्री विधानसभा सीट पर कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी से टिकट की दावेदारी करने वाले अरविंद बिष्ट ने समर्थकों संग कांग्रेस को अलविदा कह कर भाजपा का दामन थाम लिया है। उनके साथ कांग्रेस पार्टी के चार महामंत्री भी भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, भाजपा प्रभारी श्याम जाजू, पूर्व सीएम डा. रमेश पोखरियाल निशंक, नरेश बसंल, गंगोत्री से भाजपा प्रत्याशी गोपाल रावत की मौजूदगी में कांग्रेस के नेता रहे अरविंद बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य बरसाली कुलदीप सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य गाजणा अनिता बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य बाड़ागड्डी सीमा राणा, गुलाब सिंह राणा, कांग्रेस के जिला महामंत्री आनंद सिंह असवाल और यशपाल सिंह बिष्ट, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गोविंद सिंह चौहान, छात्र संघ अध्यक्ष पृथ्वीपाल मटूड़ा, ओम ग्रुप के संस्थापक अमरीकन पुरी, अंकित डिमरी, मुकेश रावत, सूरज रावत, नेपड़ के प्रधान रमेश भट्ट, अरुण थपलियाल, मुलायम सिंह चौहान, कबूल सिंह पोखरियाल आदि भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन