{"_id":"56e055264f1c1b6a508b4578","slug":"army-officials-inspected-the-runway","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के अधिकारियों ने किया हवाई पट्टी का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के अधिकारियों ने किया हवाई पट्टी का निरीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Wed, 09 Mar 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
सेना के अधिकारी
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना एवं वायुसेना के अधिकारियों ने चिन्यालीसौड़ में निर्माणाधीन हवाई पट्टी का संयुक्त निरीक्षण किया। उन्होंने रन वे के दोनों ओर डामरीकरण कराने तथा अधूरे कार्य शीघ्र पूरे कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बुधवार को वायुसेना के बरेली हेड क्वाटर के एयर कमांड हेड एसके इडोरिया, स्क्वाड्रन लीडर लैफ्टिनेंट आरके यादव एवं गौतम बजाज ने हेलीकॉप्टर से चिन्यालीसौड़ पहुंचकर हवाई अड्डे का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन
यहां चल रहे कार्यों से वे संतुष्ट नजर आए। मौके पर मौजूद कार्यदायी संस्था के अधिकारी घनश्याम सिंह से कार्यों की प्रगति की जानकारी लेकर उक्त अधिकारियों ने रन वे के दोनों ओर खाली बची जगह पर भी डामरीकरण कराने तथा अवशेष कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बता दें कि भारत-चीन सीमा से लगे उत्तरकाशी जनपद में बन रहा हवाई अड्डा सामरिक एवं आपदा प्रबंधन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण साबित होगा। सेना के अधिकारियों का कहना है कि सेना के किसी भी ऑपरेशन और आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों के लिहाज से यह हवाई अड्डा मुफीद है।