फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Army and Mahindra company team left for Jadung and Nelang

Uttarkashi News: सेना और महिंद्रा कंपनी का दल जादूंग और नेलांग रवाना

Wed, 12 Feb 2025 06:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 12 Feb 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
Army and Mahindra company team left for Jadung and Nelang
रिवर्स पलायन और पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल
विज्ञापन

दल ने राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं से किया संवाद
उत्तरकाशी। सेना और महिंद्रा कंपनी का संयुक्त दल सीमावर्ती क्षेत्रों में रिवर्स पलायन और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत-चीन सीमा पर स्थित जादूंग और नेलांग गांव के लिए रवाना हुआ। दल सीमावर्ती गांव में ग्रामीणों से पर्यटन और स्वरोजगार के कार्यों पर चर्चा करेंगे। वहीं इससे पहले सेना के अधिकारियों ने राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं से संवाद किया।
बुधवार को बरेली सैन्य कैंप के मीडियम रेजीमेंट के मेजर एचके सोनिक के नेतृत्व में सेना और महिंद्रा कंपनी का 39 सदस्यीय दल राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज में पहुंचा। वहां पर एनसीसी के साथ अन्य छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने दल का तिरंगे के साथ स्वागत किया। उसके बाद सेना के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से संवाद किया। अधिकारियों ने उन्हें कॅरिअर सहित अग्निवीर योजना और रोजगार से संबंधित विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन

सैन्य अधिकारियों ने बताया कि जो अग्निवीर सेना में तीन वर्ष अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें उनके शारीरिक, मानसिक और शिक्षा की दक्षता के आधार पर स्थायी सेना में शामिल किया जा रहा है। वहीं उसके बाद दल माउंटेन रेस कार और जिप्सी के माध्यम से सीमा के लिए रवाना हुए। वहां पर यह सीमावर्ती इलाकों में वाइब्रेंट योजना में शामिल गांव के ग्रामीणों से शिक्षा, पलायन और रोजगार के विषयों पर जागरूक कर उन्हें उनके क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed