फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Annual maintenance work of country's first new generation bridge completed

देश के पहले न्यू जनरेशन ब्रिज का वार्षिक मेंटेनेंस काम हुआ पूरा

Sun, 01 May 2022 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
Annual maintenance work of country's first new generation bridge completed
गंगोत्री हाईवे पर गंगोरी में भागीरथी नदी पर निर्मित देश के पहले न्यू जनरेशन ब्रिज का वार्षिक अनुरक्षण (मेंटेनेंस) का काम पूरा हो गया। रविवार को बीआरओ ने चारधाम यात्रा शुरू होने से एक दिन पहले पुल की मेंटेनेंस कर सुरक्षा परखी।
विज्ञापन

सीमांत जनपद उत्तरकाशी में भागीरथी नदी पर बना पुल देश को चीन सीमा से जोड़ता है। वर्ष 2012 में असीगंगा नदी में आई बाढ़ में यहां पर बना पुल ध्वस्त हो गया था, जिसके बाद सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने बेली ब्रिज का निर्माण कराया। लेकिन वर्ष 2017-18 में दो बार ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही के दौरान यह बेली ब्रिज ध्वस्त हो गए थे, जिसके बाद यहां देश का पहला न्यू जनरेशन ब्रिज (प्रोटेबल मॉड्यूलर) लगाया गया। पूर्व में बेली ब्रिज टूटने की घटनाओं के बाद से बीआरओ यहां नियमित और वार्षिक अनुरक्षण का काम करता है।
विज्ञापन

रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में चारधाम यात्रा शुरू होने से एक दिन पूर्व सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक बीआरओ ने पुल पर लगी प्लेटों को खोलकर प्रत्येक नट-बोल्ट को चेक किया। इस दौरान पुल के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रोकी गई थी, जिसे मेंटेनेंस काम पूरा होने के दोपहर बाद बहाल कर दिया गया। बीआरओ के मेजर वीएस वीनू ने बताया कि 190 फीट लंबे और 4.5 मीटर चौड़े ब्रिज की भार वहन क्षमता 70 टन है। आवश्यकता पड़ने पर इस ब्रिज को फोल्ड कर कहीं भी ले जाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed