फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Aniket and Aadishikha won the 100-meter race.

Uttarkashi News: 100 मीटर की दौड़ में अनिकेत और आदिशिखा जीते

Tue, 29 Sep 2026 06:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 29 Sep 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Aniket and Aadishikha won the 100-meter race.
खेल महाकुंभ मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के तहत दौड़े खिलाड़ी
विज्ञापन

उत्तरकाशी। मनेरा खेल मैदान में आयोजित खेल महाकुंभ मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के तहत दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
100 मीटर बालक वर्ग में गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के अनिकेत ने प्रथम स्थान हासिल किया। यमुनोत्री के पुष्कर द्वितीय और पुरोला के अभिषेक तृतीय रहे। बालिका वर्ग में टिहरी की आदिशिखा ने बाजी मारी। यमुनोत्री की प्राची पंवार दूसरे और पुरोला की ज्योति गैरोला तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर बालक वर्ग में टिहरी विधानसभा के सुजल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गंगोत्री के अभिषेक द्वितीय और पुरोला के सुजल तृतीय रहे। 1500 मीटर दौड़ में धनोल्टी विधानसभा के अभिषेक रावत ने पहला स्थान हासिल किया।
गंगोत्री के अमन राणा दूसरे और टिहरी के अमन तीसरे स्थान पर रहे। वहीं 5000 मीटर बालक वर्ग में धनोल्टी विधानसभा के मुकेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऊंचीकूद बालक वर्ग में गंगोत्री विधानसभा के राजीव कुमार ने बाजी मारी, जबकि बालिका वर्ग में टिहरी विधानसभा की आजल ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान और सभासद महावीर सिंह चौहान ने प्रमाण-पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, संदीप राणा, प्रवेश पैन्यूली, लोकेन्द्र नेगी, प्रकाश भंडारी, किरन राणा, संजय रावत, सचिन रावत, महेश कुमार, अजय नौटियाल, राकेश कलूड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed