{"_id":"6abbbc807cd0536ebd0d17f7","slug":"sit-in-protest-over-medical-college-continues-for-the-45th-day-uttarkashi-news-c-50-1-nth1001-121562-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर 45वें दिन भी धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर 45वें दिन भी धरना जारी
Tue, 29 Sep 2026 06:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 29 Sep 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी।
मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में 45वें दिन धरना, 29वें दिन क्रमिक अनशन के साथ 59वें सत्याग्रह भी जारी रहा। गीता सत्संग से जुड़े कुशाल सिंह नेगी और गुरू प्रसाद जुयाल मंगलवार को क्रमिक अनशन पर बैठे। बौराड़ी के गणेश चौक में धरने पर बैठे कमल सिंह महर, शिवराज सजवाण ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण की मांग को लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन और जन जागरण आंदोलन चल रहा है। उन्होंने कहा कि दो अक्तूबर को धरना स्थल पर महापंचायत होगी जिसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। साथ ही बताया कि महापंचायत में पूरे जिलेभर से लोगों को बुलाया गया है। मामले में अगर सरकार शीघ्र ही कोई सकारात्मक पहल नहीं करती है, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। धरने पर बैठे लोगों ने नारेबाजी कर सरकार से तत्काल मेडिकल कॉलेज निर्माण की घोषणा करने की मांग की है। इस मौके पर जीतराम भट्ट, संदीप रावत, टीकम सिंह चौहान, वीरेंद्र रावत, चंदन सिंह रावत, प्रमोद पंवार, विजय सिंह नेगी, आदि मौजूद रहे । संवाद