फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Anger over not starting Chardham Yatra

चारधाम यात्रा शुरू न करने पर आक्रोश

Tue, 14 Sep 2021 07:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
Anger over not starting Chardham Yatra
उत्तरकाशी कलक्ट्रेट में चारधाम यात्रा के संचालन की मांग को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : UTTER KASHI
चारधाम यात्रा खुलवाने समेत कई अन्य मांगों के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय में जमकर प्रदर्शन किया। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस अड्डे पर सरकार का पुतला भी फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप था कि उत्तराखंड सरकार जनता का शोषण कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व विधायक व कांग्रेस प्रदेेश उपाध्यक्ष विजयपाल सजवाण के नेतृत्व में बस अड्डे पर एकत्र हुए। यहां कार्यकर्ताओं ने चारधाम यात्रा शुुरू न किए जाने समेत कई अन्य समस्याओं पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही बस अड्डे पर सरकार का पुतला भी फूंका। इसके बाद कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां भी कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया और कुछ देर धरने पर भी बैठे।
विज्ञापन

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि पूरे प्रदेश में पर्यटन गतिविधियां जारी हैं। सिर्फ चारधाम यात्रा ही शुरू नहीं की जा रही है। इससे यात्रा से जुड़े कारोबारियों के समक्ष आर्थिक संकट गहरा रहा है। कार्यकर्ताओं ने डीएम मयूर दीक्षित के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर चारधाम यात्रा जल्द शुरू करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत, पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, दिनेश गौड़, दिनेश चौहान, कमल सिंह रावत, मीना नौटियाल, सविता भट्ट, कविता जोगेला, देवराज बिष्ट, बुद्धि सिंह, अजीत गुसाईं, महावीर चौहान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed