{"_id":"67bf0a217ad5a7864e0d8bce","slug":"anger-over-illegal-mining-going-on-in-power-river-near-arakot-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-111267-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: आराकोट के पास पावर नदी में चल रहे अवैध खनन पर रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: आराकोट के पास पावर नदी में चल रहे अवैध खनन पर रोष
Wed, 26 Feb 2025 06:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 26 Feb 2025 06:03 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के युवाओं और प्रतिनिधियों ने जताया आक्रोश
मोरी। उत्तराखंड-हिमाचल हाईवे पर आराकोट के पास पावर नदी में चल रहे अवैध खनन के खिलाफ कोठी गाड़ क्षेत्र के युवाओं और प्रतिनिधियों ने विरोध जताया। उन्होंने इस संबंध तहसील प्रशासन को शिकायती पत्र प्रेषित किया।
क्षेत्र के मनमोहन सिंह चौहान ने तहसील प्रशासन को प्रेषित ज्ञापन में बताया कि पुरोला विधानसभा के आराकोट बगांण क्षेत्र के डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों की आवाजाही होती है। आराकोट पुल के पास हाईवे पर दीवार निर्माण कार्य चल रहा है। ठेकेदार खुलेआम नदी में खनन कर रहा है, जिससे लोह सेतु और आसपास के मोटर पुलों के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।
इससे पुल को खतरा होने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले पुल को भविष्य में नुकसान हो सकता है। क्षेत्र के युवाओं और प्रतिनिधियों ने शासन-प्रशासन से तत्काल खनन रोकने और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर मुकेश चौहान, सीटू रावत, धर्मेंद्र चौहान, विनीत, हेमंत चौहान, उमेश रावत, हिमांशु चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं तहसीलदार जब्बर सिंह असवाल ने बताया कि पावर नदी पर हो रहे खनन को लेकर पूर्व में भी चालान किया गया था। फिर भी यदि वहां खनन हो रहा है, तो चालानी कार्रवाई के साथ खनन को रोका जाएगा। कहा कि मामले में तत्काल कार्रवाई की जाएगी। संवाद