फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Anger expressed over the denial of horizontal reservation to dependents, warning of a fierce protest

Uttarkashi News: आश्रितों को क्षैतिज आरक्षण न मिलने पर जताया रोष, उग्र आंदोलन की चेतावनी

Sun, 22 Mar 2026 07:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 22 Mar 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Anger expressed over the denial of horizontal reservation to dependents, warning of a fierce protest
उत्तरकाशी। डुंडा के कोटधार बाजार में उत्तराखंड चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों ने बैठक कर आश्रितों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ नहीं मिलने पर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई और जल्द कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।रविवार को दशगी, भंडारस्यूं, हातड़ और बिष्ट पट्टी के बड़ी संख्या में आंदोलनकारी कोटधार बाजार में एकत्र हुए। यहां आंदोलनकारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भंडारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में सरकार द्वारा घोषित 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ आंदोलनकारियों के आश्रितों को अब तक नहीं मिलने पर रोष व्यक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष भंडारी ने कहा कि सरकार ने आरक्षण तो घोषित किया, लेकिन किसी भी आंदोलनकारी के आश्रित को इसका लाभ नहीं मिला, जिससे वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। बैठक में आंदोलनकारियों ने ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द लाभ नहीं दिया गया तो सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर गुलाब सिंह, विक्रम सिंह, शरत सिंह नेगी, भूपेंद्र सिंह भंडारी, भरत सिंह और बचन लाल सहित कई आंदोलनकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed