{"_id":"5ffc84ac8ebc3e2e721ea93e","slug":"anger-due-to-lack-of-communication-facility-in-post-office-utter-kashi-news-drn3674283191","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर में संचार सुविधा न होने पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर में संचार सुविधा न होने पर फूटा गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले एक साल से गेंवला ब्रह्मखाल बाजार स्थित डाकघर में संचार सुविधा नहीं होने से परेशान लोगों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। व्यापारमंडल ब्रह्मखाल के बैनर तले डाकघर पहुंचे लोगों ने संचार सेवा बहाल न होने पर रोष जताया। इस दौरान पोस्ट मास्टर के माध्यम से टिहरी सांसद मालारानी राज्यलक्ष्मी शाह को ज्ञापन भेजकर समस्या के शीघ्र निस्तारण की मांग उठाई गई।
क्षेत्र की भंडारस्यूं, दशगी और बिष्ट पट्टी के ग्रामीणों के लिए गेंवला ब्रह्मखाल बाजार में डाकघर खोला गया था, लेकिन डाकघर में जनवरी 2020 से संचार सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को डाकसेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्थिति यह है कि साधारण डाक और रजिस्ट्री कराने के लिए भी लोगों को चिन्यालीसौड़ और उत्तरकाशी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कई बार विभाग को समस्या से अवगत कराने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। सोमवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश रमोला के नेतृत्व में लोगों ने डाकघर पहुंचकर विभाग की लापरवाह कार्यप्रणाली पर रोष जताया। इस दौरान लोगों ने जल्द समस्या का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। रोष जताने वालों में मनवीर भंडारी, सुभाष रमोला, प्रवीन भंडारी, सोबन रावत, राजीव भंडारी, गिरीश रावत, रमेश नेगी आदि रहे।