{"_id":"622241ce9e806e7ac907d4fd","slug":"anger-among-fire-watchers-for-not-getting-honorarium-utter-kashi-news-drn405595771","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय न मिलने पर फायर वाचरों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय न मिलने पर फायर वाचरों में आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग की ओर से विभिन्न स्थानों पर तैनात फायर वाचरों ने प्रदर्शन की चेतावनी दी है। फायर वाचरों का आरोप है कि उन्हें पिछले फायर सीजन का मानदेय अब तक नहीं दिया गया है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई जा चुकी है।
शुक्रवार को फायर वाचरों ने प्रभागीय वनाधिकारी उत्तरकाशी कार्यालय परिसर में सांकेतिक रूप से प्रदर्शन किया। फायर वाचर खुशहाल सिंह ने बताया कि फायर वाचरों को पिछले फायर सीजन का मानदेय अब तक नहीं मिला है। फायर वाचर को एक माह का करीब 10 हजार मानदेय दिया जाता है। इनकी नियुक्ति सिर्फ फायर सीजन के लिए होती है। मानदेय भुगतान के लिए वे दिसंबर से वन विभाग कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं लेकिन अधिकारी हर बार आश्वासन ही दे रहे हैं। अब नया फायर सीजन शुुुरू हो गया है और विभाग पिछले साल का ही भुगतान नहीं कर रहा है। शनिवार को फिर अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। यदि जल्द ही भुगतान नहीं हुआ तो प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में जगमोहन चौहान, जगदंबा रमोला, कुसुम सेमवाल, अतर सिंह मखलोगा, विनोद आदि शामिल थे। बाड़ाहाट के वन क्षेत्राधिकारी रविंद्र पुंडीर का कहना है कि बजट उपलब्ध न होने से भुगतान नहीं हो पाया था। जल्द ही फायर वाचरों का भुगतान कर लिया जाएगा।