फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Anger against the Shrine Board did not stop

थम नहीं रहा श्राइन बोर्ड के विरोध में गुस्सा

Sun, 08 Dec 2019 08:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
Anger against the Shrine Board did not stop
श्राइन बोर्ड के विरोध में तीर्थ पुरोहितों का धरना आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। उत्तरांचल कर्मचारी शिक्षक संगठन के जुड़े लोगों ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। श्राइन बोर्ड का प्रस्ताव सदन में रखे जाने के विरोध में तीर्थ पुरोहित सोमवार को जिला मुख्यालय पर जुलूस प्रदर्शन भी करेंगे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में रविवार को गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों का धरना आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर हुई सभा को संबोधित करते हुए तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि हिंदुओं की आस्था के केंद्रों का अधिग्रहण करने की सरकार की साजिश का विरोध किया जाएगा। उत्तरांचल कर्मचारी शिक्षक संगठन के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र नौटियाल समेत बड़ी संख्या में लोगों ने धरना स्थल पर पहुंचकर तीर्थ पुरोहितों की मांग को जायज बताते हुए आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि तीर्थ पुरोहित अनादि काल से आस्था के केंद्र चार धामों को सहेजते आ रहे हैं। इन सालों में सरकारों ने चार धामों के विकास के लिए कुछ नहीं किया। अब जब चार धाम यात्रा सुव्यवस्थित रूप ले चुकी है, तो इसका अधिग्रहण करने की साजिश की जा रही है।
विज्ञापन

श्री पांच मंदिर समिति गंगोत्री के सचिव दीपक सेमवाल एवं सहसचिव राजेश सेमवाल ने कहा कि तीर्थ पुरोहितों के भारी विरोध के बावजूद सरकार ने सोमवार को श्राइन बोर्ड विधेयक को सदन में रखने का निर्णय लिया है। इसके विरोध स्वरूप सोमवार को तीर्थ पुरोहित जिला मुख्यालय पर जुलूस प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने सभी तीर्थ पुरोहितों और यात्रा कारोबारियों से एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर अरुण सेमवाल, अंबरीश सेमवाल, धर्मानंद सेमवाल, प्रकाश सेमवाल, सत्येंद्र सेमवाल, पवन सेमवाल, जितेंद्र सेमवाल, रमाकांत सेमवाल, राकेश सेमवाल, हरीश सेमवाल, अजय सेमवाल आदि धरने पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीर्थ पुरोहितों ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ
देवप्रयाग। श्राइन बोर्ड के खिलाफ तीर्थ पुरोहित समाज ने आक्रोश जताया है। कहा कि सरकार परंपराओं को तोड़कर अनुचित फैसले ले रही है। पुरोहितों ने श्री रघुनाथ मंदिर में सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया।

रविवार को तीर्थ पुरोहितों ने जमकर नारेबाजी कर सरकार से श्राइन बोर्ड के प्रस्ताव को वापस लेने की मांग की, जिसके बाद श्री रघुनाथ मंदिर में सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया गया। तीर्थ पुरोहित गौरव पंचभैया ने कहा कि प्राचीन परंपराओं में हस्तक्षेप कर प्रदेश सरकार अनुचित कार्य कर रही है। इससे सरकार की बुद्धि का दिवालियापन सामने आया है। युवा तीर्थ पुरोहित श्रीकांत बडोला ने कहा कि श्राइन बोर्ड का प्रस्ताव जब तक वापस नहीं लिया जाता संघर्ष जारी रहेगा। सरकारी दखल का हर तरीके से विरोध किया जाएगा। निर्णय लिया कि सोमवार को तीर्थ पुरोहित विधानसभा का घेराव करेंगे। इस मौके पर विजय ध्यानी, पूर्व पालिका अध्यक्ष शुभांगी कोटियाल, रेखा भट्ट, नीता ध्यानी, रजनीश, सरिता कर्नाटक, उत्तम भट्ट, शशिकांत, श्रीकांत बडोला, सुधीर रैवानी, भास्कर राजपुरोहित, संजय तिवाड़ी, उपवन, मिथलेश पंचभैया व सुधाकर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed