फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Anganwadi worker who did better work in Corona period honored

कोरोना काल में बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मानित

Fri, 02 Apr 2021 06:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker who did better work in Corona period honored
कोरोना काल में बेहतर काम करने वाली 82 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए खेल सामग्री और लेखन किट भी वितरित की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को आंबेडकर पार्क में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने कहा कि कोरोना से पूरा विश्व लड़ाई लड़ रहा है। ऐसे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाई, जिसके लिए वह सम्मान की हकदार हैं। इस दौरान नगर पालिका समेत दशगी व बिष्ट पट्टी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र दिए गए। बाल विकास विभाग की ओर से धात्री महिलाओं को फल की टोकरियां वितरित की गई। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता खीमानंद बिजल्वाण, सुरेश रमोला, मनोज कोहली, रमेश बडोनी, श्रीराज पंचोला, सुफलदास, रेखा, शीला, सुशीला रमोला, संगीता समेत बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed