फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   An eight-kilometer road was built in 10 years, and people have been waiting for it to be paved for the past five years.

Uttarkashi News: 10 साल में बनी आठ किमी सड़क, पांच साल से डामरीकरण के लिए लोग

Thu, 11 Dec 2025 05:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 11 Dec 2025 05:57 PM IST
विज्ञापन
An eight-kilometer road was built in 10 years, and people have been waiting for it to be paved for the past five years.
पीएमजीएसवाई ने किया 12.19 करोड़ का बजट मंजूर
विज्ञापन

कच्ची सड़क से आवाजाही करने को लोग मजबूर
उत्तरकाशी। डुंडा विकासखंड की भंडारस्यूं पट्टी के तीन गांवों की दो हजार आबादी को जाेड़ने के लिए हरेती मोटर मार्ग की कटिंग पूरी होने में दस वर्ष का समय लग गया। उसके बावजूद प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना विभाग की ओर से पांच वर्ष बाद भी मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीण कच्ची सड़क से आवाजाही करने को मजबूर हैं।
क्षेत्र के बिरेश मोहन, शंकर अवस्थी, प्रकाश अवस्थी ने बताया की विकासखंड डुंडा की भंडारस्यूं क्षेत्र के हरेती, जिनेथ और पैंथर गांव के करीब दो हजार आबादी के लिए लंबे समय से सड़क की सड़क की मांग कर रहे थे। इसके बाद कल्याणी से हरेती तक 2010 में चार किमी सड़क की कटिंग हो गई थी। फिर कई साल तक आंदोलन के बाद 3.5 किमी की स्वीकृति मिली।
विज्ञापन

इसका काम 10 वर्ष बाद 2020 में शुरू हुआ। लोक निर्माण विभाग ने 10 वर्षों में आठ किमी सड़क की कटिंग तो कर ली लेकिन सड़क कटिंग पूरी हुए पांच साल बीत गए हैं। अब तक सड़क पर डामरीकरण कार्य नहीं हो पाया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य बबीता सेमवाल ने बताया कि तीन विधायकों ने अपना कार्यकाल पूरा कर लिया। अब तक सड़क ठीक से नहीं बना पाए। अगर जल्दी डामरीकरण का काम शुरू नहीं हुआ है क्षेत्र के लोग उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कल्याणी जखारी पटारा मोटरमार्ग से हरेती मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए 12.19 करोड़ का बजट स्वीकृत हो गया है। जल्द ही डामरीकरण कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
-हरीश बिजल्वाण, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed