फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   An Aadhaar card center should be opened in the Gajana area.

Uttarkashi News: गाजणा क्षेत्र में आधार कार्ड केंद्र खोला जाए

Tue, 23 Dec 2025 04:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 23 Dec 2025 04:39 PM IST
विज्ञापन
An Aadhaar card center should be opened in the Gajana area.
जिला पंचायत सदस्य ने की मांग, आधार बनाने के लिए जाना पड़ता है 50 किमी दूर
विज्ञापन

उत्तरकाशी। गाजणा क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य प्रियंका रावत ने क्षेत्र में आधार कार्ड केंद्र खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आधार कार्ड केंद्र नहीं होने के कारण ग्रामीणों को जिला मुख्यालय पर 50 किमी की दौड़ लगानी पड़ती है जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का समाना करना पड़ता है। साथ ही उन्होंने डीएम को ज्ञापन प्रेषित कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की।
डीएम से मुलाकात में जिला पंचायत सदस्य प्रियंका रावत ने बताया कि गाजणा क्षेत्र के कई गांव आज भी मूलभूत समस्याओं को लेकर परेशान हैं। उन्होंने कहा कि गाजणा क्षेत्र के कई गांवों में मोबाइल टावर नहीं है। टावर नहीं होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का समाना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कतें गांव में बीमार और गर्भवती महिलाओं को होती है जिसके चलते एंबुलेंस सेवाओं को कॉल नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

वहीं, ग्रामीणों को अपने परिजनों से वार्ता करने के लिए कई किमी दूर जाना पड़ता है। उन्होंने ग्राम पंचायत सिरी और भड़कोट में मोबाइल टावर लगाने की मांग की। साथ ही उत्तरकाशी तिलवाड़ा मुख्य मार्ग के तहत चूलीखेत से उडरी मोटर मार्ग का सुधारीकरण करने, जन सुरक्षा की दृष्टि से धौंतरी में पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की। वहीं, डीएम प्रशांत आर्य ने जिला पंचायत सदस्य को जनसमस्याओं को लेकर जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed