{"_id":"6b02c462b77a60d35e030a15","slug":"all-facilities-from-aadhaar-centers-to-healthcare-services-are-in-a-dilapidated-state-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-123471-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: आधार केंद्र से लेकर स्वास्थ्य तक सभी सुविधाएं बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: आधार केंद्र से लेकर स्वास्थ्य तक सभी सुविधाएं बदहाल
Sun, 22 Nov 2026 04:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 22 Nov 2026 04:00 PM IST
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़ और आसपास के इलाकों के लोग परेशान
ब्लड की जांच के लिए भी जाना पड़ता है बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तरकाशी। चिन्यालीसौड़ और आसपास के इलाकों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। चिन्यालीसौड़ में आधार सेवा केंद्र का नियमित संचालन नहीं होने से लोगों को आधार कार्ड बनवाने और संशोधन के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता है। हातड़ क्षेत्र के कई गांव मोबाइल नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे हैं। संचार सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों को आपातकालीन स्थिति, स्वास्थ्य सेवाओं और रोजमर्रा के कामकाज में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। लोगों ने समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
सामाजिक कार्यकर्ता सुमन बडोनी ने जनप्रतिनिधियों को भेजे पत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने बताया कि सीएचसी चिन्यालीसौड़ में विशेषज्ञ चिकित्सकों और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की कमी के कारण मरीजों को बेहतर उपचार के लिए दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। वहीं बनचौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लड की जांच की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को छोटी-छोटी जांचों के लिए भी बाहर जाना पड़ता है। इसके अलावा चिन्यालीसौड़ ऑलवेदर रोड क्षेत्र में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। विधानसभा क्षेत्र की कई लोनिवि और पीएमजीएसवाई की सड़कें भी गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों के कारण बदहाल हैं जिससे आवागमन जोखिमभरा बना हुआ है। उन्होंने आधार केंद्र का नियमित संचालन, हातड़ में मोबाइल नेटवर्क, पेयजल व्यवस्था, चिन्यालीसौड़ सीएचसी का उच्चीकरण, बनचौरा में ब्लड जांच सुविधा और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इन समस्याओं से पहले भी प्रशासन और प्रभारी मंत्री को अवगत कराया जा चुका है लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ है।