फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   After worshipping cows, we resolved to protect and promote the cow breed.

Uttarkashi News: गो पूजा कर लिया गोवंश के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प

Wed, 22 Oct 2025 06:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 22 Oct 2025 06:56 PM IST
विज्ञापन
After worshipping cows, we resolved to protect and promote the cow breed.
उत्तरकाशी में गो पूजन करते साधु संत। संवाद
महिला विकास समिति लक्षेश्वर बाड़ाहाट की ओर से गोफियारा उजेली में हुआ गो पूजा
विज्ञापन

उत्तरकाशी। गोवर्धन पर्व पर महिला विकास समिति लक्षेश्वर बाड़ाहाट की ओर से वरुणावत पर्वत की तलहटी पर गोफियारा उजेली में गो पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे साधु-संतों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गो पूजन किया। साथ ही पूजन में शामिल लोगों ने गोवंश के संरक्षण व संवर्धन का संकल्प भी लिया। वहीं इस स्थान का नाम गोवर्धन गोलोक धाम रखा।
बुधवार को गोफियारा उजेली में स्थित गो सदन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी कुट्टी महाराज जनार्दन, सर्वेश्वर महाराज, नगर पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, काशी विश्वनाथ के महंत अजय पुरी, परशुराम मंदिर के महंत शैलेंद्र नौटियाल ने किया। उन्होंने कहा कि गोपाष्टमी के दिन ही समुद्र मंथन से गोमाता की मूल वंश कामधेनू की प्राप्ति विश्व जगत को हुई।
विज्ञापन

इसी वंश के गोपालन और पूजन के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने गोपाष्टमी के ही दिन चराने के लिए भी ले गए थे। तब से ही गोपाष्टमी को गोपूजन की शुरूआत हुई। इस दौरान लोगों ने गोवंश के रक्षा और संवर्धन का भी संकल्प लिया। समिति के अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने बताया कि गोफियारा उजेली स्थित गो सदन में 42 गाय हैं जिनकी आज विधिवत रूप से साधु-संतों ने पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही इस स्थान का नाम गोवर्धन गोलोक धाम रखा गया है। इस दौरान गाय को गुड़-चना खिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर संस्कृत माह विद्यालय के प्राचार्य द्वारिका प्रसाद, प्रेम सिंह पंवार, मंगल सिंह चौहान, जगमोहन चौहान, जय सिंह, रिंकी राणा, दुर्गा पंवार, सुनीता अग्रवाल, सुनैना देवी, भरतभूषण, कैलाश सिंह, जय सिंह, सुमन रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed