फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   After the construction of Bailey bridge in Ojri, the number of tourists visiting Yamunotri Dham increased

Uttarkashi News: ओजरी में बैली ब्रिज बनने के बाद यमुनोत्री धाम में बढ़ी यात्रियों की संख्या

Sun, 13 Jul 2025 06:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 13 Jul 2025 06:14 PM IST
विज्ञापन
After the construction of Bailey bridge in Ojri, the number of tourists visiting Yamunotri Dham increased
जून अंत में सड़क क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही में हो रही थी दिक्कत
विज्ञापन

बड़कोट। यमुनोत्री धाम में पिछले दो दिनों से यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। जून के अंत में ओजरी के समीप सड़क बहने के कारण आवाजाही बंद थी। बीते शुक्रवार को ओजरी में बैली ब्रिज निर्माण पूरा होने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई थी। वहीं बीते दो दिनों में यात्रियों की संख्या प्रतिदिन एक हजार के पार हो रही है। इससे तीर्थ पुरोहित और स्थानीय व्यापारी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
बीते जून के अंत में सिलाई बैंड के समीप बादल फटने और ओजरी में अतिवृष्टि के कारण यमुनोत्री हाईवे का दोनों स्थानों पर करीब 20 से 25 मीटर हिस्सा बह गया था। हालांकि सिलाई बैंड के समीप एनएच विभाग ने चार दिनों के भीतर आवाजाही शुरू करवा दी थी लेकिन ओजरी के समीप सड़क निर्माण नहीं होने के कारण वहां पर करीब 27 मीटर लंबे स्पैन के बैली ब्रिज का निर्माण किया।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को वहां पर आवाजाही खुलने के बाद यमुनोत्री धाम में भी यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार बीते दो दिनों में प्रतिदिन यमुनोत्री धाम में पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या एक हजार से अधिक है। बीते शनिवार को यमुनोत्री धाम में 1601 और रविवार को 1002 यात्री यमुना के दर्शन के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल, व्यापारी मनपाल रावत ने बताया कि यमुनोत्री धाम में दो सप्ताह बाद श्रद्धालुओं की चहल-पहल शुरू होने लगी। यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी व यमुनोत्री पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़-भाड़ से दोबारा रौनक लौट आई। पैदल मार्ग पर पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से पानी रास्ते में बहने से पैदल आ जा रहे श्रद्धालुओं को दिक्कत हो रही है। उन्होंने चारधाम यात्रा प्रशासन से पैदल मार्ग पर बह रहें पानी की निकासी के इंतजाम किए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed