फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Administration strict for throwing garbage in the open, will be fined

खुले में कूड़ा फेंकने पर प्रशासन सख्त, लगेगा अर्थदंड

Tue, 01 Mar 2022 07:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 07:22 PM IST
विज्ञापन
Administration strict for throwing garbage in the open, will be fined
जनपद के निकाय क्षेत्रों में यदि खुले कूड़ा फेंका तो अर्थदंड लगाया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद के सभी निकाय क्षेत्रों में घर-घर से कूड़ा एकत्र कर शत-प्रतिशत किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने डंपिंग जोन पर कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया पर विशेष ध्यान दिए जाने को कहा जिससे डंपिंग जोन पर कूड़े का ढेर जमा न होने पाए। अतिक्रमण को हटाने के अभियान को निरंतर जारी रखने को भी कहा। अधिशासी अधिकारी चिन्यालीसौड़ कैलाश पटवाल ने बताया कि एनएच-94 की कार्यदायी संस्था की ओर से डंपिंग जोन पर सड़क का मलबा डाला जा रहा है, जिस पर डीएम ने एसडीएम डुडा मीनाक्षी पटवाल को डंपिंग जोन का स्थलीय निरीक्षण कर तत्काल मलबा हटाने के निर्देश दिए। बैठक में ईओ बड़कोट मोहन प्रसाद गौड़, ईओ पुरोला एसपी नौटियाल, ईओ नौगांव दीपेंद्र चमोला, ईओ चिन्यालीसौड़ कैलाश पटवाल, प्रभारी ईओ उत्तरकाशी कुसुम राणा, सैनेट्री निरीक्षक बड़कोट जयानंद सेमवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed