फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Additional arrangements will be made for the Yamunotri Dham Yatra.

Uttarkashi News: यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए की जाएगी अतिरिक्त व्यवस्थाएं

Wed, 15 Oct 2025 05:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 15 Oct 2025 05:55 PM IST
विज्ञापन
Additional arrangements will be made for the Yamunotri Dham Yatra.
जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने यमुना मंदिर में की पूजा-अर्चना
विज्ञापन

बड़कोट। जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद पहली बार यमुनोत्री धाम पहुंचे रमेश चौहान ने यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं उन्होंने यमुना मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। चौहान ने कहा कि इस वर्ष की यात्रा अब महज एक सप्ताह बची हुई है। आगामी वर्ष में यमुनोत्री धाम की यात्रा को सुगम व्यवस्थित बनाने के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी।
पत्रकार वार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि स्थानीय लोगों के रोजगार, सफाई व्यवस्था, आवासीय सुविधाओं और यात्रा मार्ग के सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। घोड़े-खच्चरों, डंडी-कंडी संचालकों और मजदूरों के लिए अतिरिक्त रुकने की व्यवस्था की जाएगी। घोड़ा पड़ावों पर रैन बसेरा और शौचालयों का निर्माण प्राथमिकता में रहेगा।
विज्ञापन

फूलचट्टी में जिला पंचायत की ओर से लिए जा रहे इको टैक्स बंद करने की मांग पर उन्होंने कहा कि ठेकेदार के साथ हुई निविदा की शर्तों की समीक्षा कर इसे समाप्त करने का प्रयास किया जाएगा जनहित सर्वोपरि है। चौहान ने कहा कि जिला पंचायत स्थानीय लोगों के साथ-साथ मजदूर संगठन, व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन, पंडा समाज और मंदिर समिति के साथ समन्वय बनाते हुए यात्रा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमित रावत, भरत सिंह रावत, वीरेंद्र पयाल, शरत चौहान, मनमोहन चौहान, प्रकाश असवाल, प्रताप रावत, आनंद सिंह राणा, मुकेश टम्टा, अक्षांश रावत, विनोद राणा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed