{"_id":"56e2fbc44f1c1b71198b4568","slug":"abvp-demonstrated-against-fee-hikes","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस में बढ़ोत्तरी के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस में बढ़ोत्तरी के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन
अमर उजाला/उत्तरकाशी।
Updated Fri, 11 Mar 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते एबीवीपी छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
तकनीकी एवं चिकित्सा शिक्षा के शुल्क में बढ़ोत्तरी के खिलाफ अभाविप ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने शिक्षा के बाजारीकरण का विरोध करते हुए शीघ्र बढ़े शुल्क को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
शुक्रवार को बड़ी संख्या में अभाविप से जुड़े छात्र-छात्राएं जिला मुख्यालय पर एकत्र हुए और जुलूस प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि तकनीकी एवं चिकित्सा शिक्षा में शुल्क बढ़ाकर निजी संस्थानों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। ऐसे में गरीब छात्र-छात्राएं शिक्षा के अवसरों से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने शीघ्र शुल्क वृद्धि वापस न लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर वीरेंद्र अवस्थी, दीपक नेगी, कैलाश नेगी, विपिन नौटियाल, अंकित पंवार, विनोद नेगी, सोनू नेगी, सपना असवाल, अजय राणा, अजय कुड़ियाल और दीपक कुमार आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन