फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   A youth arrested with charas worth 1.5 lakh

डेढ़ लाख की चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार

Fri, 21 Jan 2022 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
A youth arrested with charas worth 1.5 lakh
पुरोला पुलिस एवं स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की संयुक्त टीम ने डेढ़ किलो से अधिक चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद चरस की कीमत डेढ़ लाख बताई गई है।
विज्ञापन

पुरोला थानाध्यक्ष व यमुनाघाटी एसओजी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि नशा मुक्त उत्तरकाशी अभियान के तहत पुलिस टीम लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। शुक्रवार सुबह पुलिस की संयुक्त टीम ने मंजियाली तिराहा के पास से जय सिंह निवासी जमनपुर सेलाकुई, जितेंद्र सिंह निवासी बागपत यूपी को 1 किलो 606 ग्राम चरस के साथ पकड़ा। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों ने मोरी ब्लाक के कुनारा गांव निवासी एक व्यक्ति से चरस खरीदने की बात कही है। दोनों आरोपियों से चरस खरीद कर सेलाकुई में मजदूरों आदि को बेचकर अच्छा मुनाफा कमाते थे। पुलिस टीम में कांस्टेबल कुंवर सिंह, मनोज, ओसाफ खान, सुनील राणा, अजय दत्त, सुनील जयाड़ा, अनिल तोमर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed