फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   A wave of happiness among the villagers due to the construction of the road

सड़क बनने से ग्रामीणों में खुशी की लहर

Mon, 06 Dec 2021 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
A wave of happiness among the villagers due to the construction of the road
नौगांव ब्लॉक की ठकराल पट्टी के धारमंडल क्षेत्र के पांच गांवों में सड़क सुविधा मिलने पर ग्रामीणों के चेहरों पर रौनक आ गई है। इसकी मुख्य वजह देहरादून, टिहरी, हिमाचल आदि जगहों से आने वाले व्यापारियों के नकदी फसलें अच्छे दामों पर खरीदना है।
विज्ञापन

यमुनोत्री हाईवे से लगे ठकराल पट्टी के धारमंडल क्षेत्र के गौल, फूलधार, स्यालव, सुकण, कुर्सिल गांवों में आलू, मटर व विभिन्न प्रकार की दालों का उत्पादन होता है, लेकिन सड़क सुविधा न होने व वर्ष 2013 की आपदा में यमुना नदी पर बना झूला पुल बहने से आवागमन में परेशानी बढ़ गई थी। जिसका प्रतिकूल असर उक्त गांवों की नकदी फसलों पर पड़ा। क्योंकि फसलें खराब होने का डर व औने-पौने दामों पर फसल बेचने से ग्रामीणों का मेहनताना भी नहीं निकल पा रहा था। वहीं ग्रामीणों की सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने की वर्षों पुरानी मांग विगत वर्ष पूरी होने तथा गत माह उक्त क्षेत्र के लिए जिला मुख्यालय के साथ ही राजधानी से भी सीधी बस सेवाएं शुरू की गई। आलम यह है कि अब नकदी फसलों को खरीदने के लिए व्यापारी सीधे खेत-खलियानों तक पहुंच रहे हैं। वहीं फसलों के अच्छे दाम मिलने से ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति भी सुधर रही है। गांव के राम प्रसाद बिजल्वाण ने बताया कि अन्य बड़े गांवों में दालों के साथ धान, झंगोरा, मडुंवा भी बिक रहा है। पांचों गांवों में नकदी फसलों की लगभग आठ से दस लाख रुपये की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed