{"_id":"17-78603","slug":"Uttar-Kashi-78603-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद
Uttar Kashi
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बड़कोट (उत्तरकाशी)। भैया दूज के पावन पर्व पर शनिवार दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर विधि विधान के साथ यमुनोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। यमुनोत्री से यमुना जी की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ खरसाली पहुंचाया गया।
शनिवार सुबह 8.45 बजे खरसाली से यमुना के भाई समेश्वर (शनि) देवता की डोली यमुनोत्री के लिए रवाना हुई। यमुनोत्री में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ अभिजित मुहूर्त पर दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर यमुनोत्री मंदिर के कपाट बंद किए गए। यहां से यमुना जी की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ तीर्थ पुरोहितों के गांव खरसाली लाया गया। यहां ग्रामीणों ने यमुना का भव्य स्वागत किया। अब शीतकाल में यहीं यमुना जी के दर्शन और पूजा-अर्चना की जाएगी।
इस मौके पर यमुनोत्री विधायक काबीना मंत्री प्रीतम सिंह पंवार, एसडीएम आरके पांडेय, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष पवन प्रकाश उनियाल, सचिव पुरुषोत्तम उनियाल, मनमोहन उनियाल, अजबीन पंवार, प्रीतम प्रसाद, एसओ विजय भारती, जिला पंचायत सदस्य भगत सिंह राणा सहित करीब चार सौ श्रद्धालु मौजूद रहे। खरसाली में पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, प्यारेलाल उनियाल, रणवीर राणा आदि भी यमुना जी के स्वागत में मौजूद रहे।