{"_id":"17-78448","slug":"Uttar-Kashi-78448-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति नहीं किए जाने पर बेरोजगार भड़के ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियुक्ति नहीं किए जाने पर बेरोजगार भड़के
Uttar Kashi
Updated Sun, 19 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग के लिए प्रशिक्षित बीपीएड एवं एमपीएड बेरोजगारों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को बेरोजगारों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर शीघ्र मांगे पूरी नहीं होने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
बेरोजगार कालीकमली धर्मशाला में एकत्र हुए। यहां से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार प्रशिक्षित बेरोजगारों की मांगों को अनदेखा कर रही है। बेरोजगार लंबे समय से शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रशिक्षितों ने सरकार से शीघ्र बेसिक एवं जूनियर हाईस्कूलों वर्षवार व्यायाम शिक्षकों की नियुक्ति करने, छात्र संख्या की बाध्यता समाप्त करने, शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति करने, सभी इंटर कालेजों में व्यायाम प्रवक्ता के पद सृजित करने आदि मांगों के निराकरण की मांग की है। साथ ही शीघ्र समस्या हल नहीं करने पर 20 अक्तूबर को मुख्यमंत्री आवास घेरने की चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारियों में गणेश कंसवाल, नवीन कठैत, भरत कंडारी, रामलाल शाह, किशोर भूषण, सुरेश बधानी, दिनेश भटवान, शिवप्रसाद सिलवाल, विरेंद्र सिंह, अनीता जोशी, रिंकी मटूडा, उषा बहुगुणा, रजनी रावत, बुद्धि सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।