{"_id":"17-75754","slug":"Uttar-Kashi-75754-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने भागीरथी में बह रहा घुरड़ बचाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवकों ने भागीरथी में बह रहा घुरड़ बचाया
Uttar Kashi
Updated Wed, 09 Jul 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। गंगोरी के तीन युवकाें ने साहस का परिचय देते हुए भागीरथी में बह रहे घुरड़ को सुरक्षित बचाया। चोटिल हुए घुरड़ को युवाओं ने वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है।
मंगलवार सुबह गंगोरी निवासी अंकित नौटियाल, कमलेश, पृथ्वी चौहान और धर्मेंद्र लाल तेखला के पास घूम रहे थे। इस दौरान उन्होंने भागीरथी नदी में एक घुरड़ को बहते हुए देखा। साहस का परिचय देते हुए तीनों युवक एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर नदी में उतरे और घुरड़ को सुरक्षित बचाकर इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे वन कर्मियाें ने घुरड़ को पशु चिकित्सालय पहुंचा कर उपचार करवाया। वन क्षेत्राधिकारी आशीष डिमरी ने बताया कि घुरड़ को एक साल पहले यात्रा सीजन के दौरान एक ट्रक चालक ने वन विभाग को सौंपा था, तब से यह विभागीय कार्यालय के आसपास के जंगल में विचरण करता है। मंगलवार सुबह हो सकता कि कुत्तों से बचने के लिए वह नदी की ओर से चला गया, जिससे वह नदी के तेज उफान की चपेट में आ गया। उपचार के बाद घुरड़ की हालत खतरे से बाहर है।