फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   राज्य गठन के बाद बढ़ा पलायन : शेखर पाठक

राज्य गठन के बाद बढ़ा पलायन : शेखर पाठक

Tue, 01 Jul 2014 05:32 AM IST
Uttar Kashi
Uttar Kashi Updated Tue, 01 Jul 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। उत्तराखंड राज्य गठन के बाद पहाड़ के गांवों और मौसम के व्यवहार में बदलाव आए हैं। पलायन बढ़ने से राज्य गठन की अवधारणा को चोट पहुंची है। पलायन और जंगली जानवरों के आतंक से खेती बंजर पड़ रही है। बालिका शिक्षा में बढ़ोत्तरी जरूर हुई है, लेकिन महिलाएं आज भी बोझ तले दबी हुई हैं। यह मानना है अस्कोट-आराकोट अभियान दल के सदस्यों का।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में दल के प्रमुख डा. शेखर पाठक ने बताया कि अभियान 25 मई को नेपाल से लगे पांगू गांव से शुरू हुआ है, जो 8 जुलाई को हिमाचल प्रदेश से लगे आराकोट में संपन्न होगा। अभियान दल के सदस्य अब तक पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर चुके हैं। डा. पाठक कहना था कि उत्तराखंड में अंतर क्षेत्रीय पलायन के कारण 12 प्रतिशत भूभाग वाले निचले कस्बों और मैदानी शहरों में 56 प्रतिशत आबादी आकर रहने लगी है, जिससे खाली होते गांवों में कृषि भूमि बंजर पड़ रही है। नदियों पर हर साल जल विद्युत परियोजनाआें की संख्या बढ़ती जा रही है। वर्ष 2014 से इसमें सबसे ज्यादा इजाफा हुआ। अभियान दल में शामिल डा. कमल जोशी, प्रकाश उपाध्याय, उपेंद्र सिंह, शंकर सिंह भाटिया, देवेश, रमेश, दीपा, सौरभ, गौरव, राखी, उमा भट्ट आदि शामिल हैं। इस मौके पर प्रसिद्ध पर्वतारोही चंद्रप्रभा ऐतवाल, द्वारिका प्रसाद सेमवाल, संदीप उनियाल, प्रमोद पैन्यूली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed