फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   सांस्कृतिक गतिविधियों को लगेंगे पंख

सांस्कृतिक गतिविधियों को लगेंगे पंख

Sat, 19 Apr 2014 05:31 AM IST
Uttar Kashi
Uttar Kashi Updated Sat, 19 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। वर्षों के इंतजार के बाद जिला मुख्यालय पर संस्कृति विभाग का ऑडिटोरियम तैयार होने को है। इसके बनने से नाट्य एवं संस्कृति से जुड़े लोगों को सांस्कृतिक गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। ऑडिटोरियम के अभाव में जिले में सांस्कृतिक गतिविधियों को अपेक्षित बढ़ावा नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन

वर्ष 2007 में संस्कृति विभाग ने दो करोड़ रुपये लागत से ऑडिटोरियम निर्माण को स्वीकृति के साथ उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था बनाया था। करीब दो सौ दर्शकों के बैठने की क्षमता वाले ऑडिटोरियम में एक हॉल, बैठक कक्ष, स्वागत कक्ष, चेजिंग रूम आदि का निर्माण होना था। पहले स्थल चयन एवं डिजाइन आदि औपचारिकताओं और बाद में बजट के अभाव में इसका निर्माण टलता रहा। अब कलक्ट्रेट परिसर में ऑडिटोरियम तैयार होने को है। इसमें लाइट, साउंड एवं सीटें आदि लगाने का कार्य अंतिम दौर में है।
विज्ञापन

ऑडिटोरियम तैयार होने से नाटक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े लोगों में खासा उत्साह है। ये लोग रोज मौके पर जाकर अंतिम दौर में पहुंचे कार्य का जायजा ले रहे हैं। उनका मानना है कि ऑडिटोरियम बनने से यहां नाटक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इसके लिए जिले के वरिष्ठ रंगकर्मियों की समिति बनाकर जिले में लोक कला, नाटक एवं संस्कृति को बढ़ावा देने की ठोस कार्ययोजना तैयार करने की आवश्यकता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंगमंच के क्षेत्र में करियर की अच्छी संभावनाएं हैं। बॉलीवुड एवं टीवी सीरियलों की शूटिंग के लिए भी बड़े निर्माता यहां पहुंच रहे हैं। ऐसे में स्थानीय स्तर पर प्रतिभाओं को निखारने में यह ऑडिटोरियम मददगार साबित होगा।

जयप्रकाश राणा, अध्यक्ष संवेदना समूह उत्तरकाशी।

जिले में ढांचागत सुविधाओं के साथ स्तरीय ऑडिटोरियम नहीं होने से खुले मैदान में ही मंच लगाकर कार्यक्रम किए जाते थे। अब इस ऑडिटोरियम के बनने से कलाकारों को अच्छा मंच मिलेगा, जिससे निश्चित ही स्थानीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन में मदद मिलेगी।
केसी कुड़ियाल, अध्यक्ष कला दर्पण उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed