{"_id":"17-70401","slug":"Uttar-Kashi-70401-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के लिए आमरण अनशन पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के लिए आमरण अनशन पर बैठे
Uttar Kashi
Updated Wed, 30 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिन्यालीसौड़। सड़क निर्माण समेत आठ सूत्री मांगों के लिए दिचली क्षेत्र के रामव्यास मिश्रा ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। दिचली क्षेत्र के पीपलखंडा गांव में तिलपड़ नामे तोक पर अनशन पर बैठे रामव्यास मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण वर्षों से धरासूबैंड-चमियारी-ऊलण और दिकोली-रौंतल मोटर मार्ग निर्माण तथा बादसी-गौलोकधाम सड़क के डामरीकरण की मांग कर रहे हैं। इसके लिए पूर्व में कई बार आंदोलन भी, लेकिन आश्वासनों के सिवाए कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अधूरी पड़ी सड़कों के निर्माण और डामरीकरण, आरटीओ पास कराने, ग्रामीणों को भूमि प्रतिकर भुगतान करने आदि मांगें पूरी होने तक अनशन जारी रखेंगे। उनके समर्थन में रविशंकर पैन्यूली, विरेंद्र बर्त्वाल, जयप्रकाश पैन्यूली, नंद किशोर, दाताराम और मनोहर समेत कई ग्रामीणों ने धरना दिया।
विज्ञापन