{"_id":"17-57409","slug":"Uttar-Kashi-57409-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन का प्रस्ताव
Uttar Kashi
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिले में ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन एवं परिसीमन के 28 प्रस्ताव प्राप्त हुए। जिसमें से 27 प्रस्ताव सही पाए गए। अब इन प्रस्तावों पर आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं।
प्रभारी डीएम ललित मोहन रयाल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिले में ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन और परिसीमन के प्रस्ताव मांगे गए थे। इसमें भटवाडी विकासखंड से तीन, डुंडा से छह, चिन्यालीसौड़ से पांच, नौगांव से दस, पुरोला से तीन तथा मोरी से एक प्रस्ताव प्राप्त हुआ। चिन्यालीसौड़ प्रखंड में ग्राम पंचायत क्यारी दशगी से बनोट बल्ला गांव के पुनर्गठन का प्रस्ताव मूल ग्राम पंचायत के जनसंख्या मानक पूरा न कर पाने से अस्वीकृत कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन प्रस्तावों पर 25 से 29 जनवरी तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।