{"_id":"17-57385","slug":"Uttar-Kashi-57385-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्यवस्थाओं के साथ शुरू हुआ सर्जिकल कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्यवस्थाओं के साथ शुरू हुआ सर्जिकल कैंप
Uttar Kashi
Updated Thu, 24 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। उत्तराखंड सरकार एवं राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत नईदिल्ली की एक संस्था की ओर से बुधवार से शुरू हुआ सप्ताह भर का निशुल्क ऑपरेशन शिविर सभी चिकित्सकों के न पहुंच पाने के कारण पहले दिन ही फ्लाप रहा। मरीज डाक्टराें को ढूंढते रहे। ऐसे में जिला अस्पताल के डाक्टरों ने ही शिविर में आए मरीजों को अपनी सेवाएं दीं।
जिला अस्पताल में मल्टीपल सर्जिकल कैंप का शुभारंभ संसदीय सचिव गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण ने किया। उन्होंने कहा कि राज्य अभी चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। ऐसे में दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों को बुलाकर यह शिविर लगाया गया। वहीं इस शिविर के लिए जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों से पंजीकृत किए गए 250 रोगी जिला अस्पताल पहुंचे। पहले दिन दिल्ली से चिकित्सकों के पहुंचने में विलंब की वजह से मरीजों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। कैंप लगा रही जैन वीडियो ऑन व्हील संस्था के रेडियोलॉजिस्ट भी नहीं पहुंच पाए। ऐसे में जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट ने ही 176 मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया। शिविर को लेकर मरीजों को उम्मीद थी कि यहीं उपचार या ऑपरेशन हो जाए तो ठीक है इससे देहरादून नहीं जाना पड़ा। बृहस्पतिवार को सभी डाक्टरों के पहुंचने पर शिविर सुचारु रूप से चल पाएगा।
इंसेट
सरकार के साथ अनुबंध कर चिकित्सा शिविर आयोजित करने वाली नईदिल्ली की कंपनी के सभी चिकित्सक बृहस्पतिवार तक यहां पहुंच कर काम शुरू कर देंगे। - डा. डीएल. शाह, सीएमओ उत्तरकाशी।
विज्ञापन
शिविर के पहले दिन सभी चिकित्सक नहीं पहुंचने से कुछ दिक्कतें आईं। जिला अस्पताल में न होने वाले संसाधनों की व्यवस्था हम अपने स्तर से करेंगे। ज्यादा मरीज पहुंचने पर एक सप्ताह की नियत अवधि के बाद भी ऑपरेशन किए जाएंगे। - संदीप, प्रबंधक जैन वीडियो ऑन व्हील।