{"_id":"17-53555","slug":"Uttar-Kashi-53555-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंभीर रूप से जले व्यक्ति ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंभीर रूप से जले व्यक्ति ने तोड़ा दम
Uttar Kashi
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। गंभीर रूप से जली हुई हालत में बृहस्पतिवार रात जिला अस्पताल में भर्ती किए गए व्यक्ति की उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। पंचाणगांव धनारी निवासी शूरवीर सिंह(39 वर्ष) पुत्र स्व.अव्वल सिंह को गंभीर जली हालत में बृहस्पतिवार रात को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। चिकित्सकों के अनुसार यह व्यक्ति साठ फीसदी जला हुआ था। उसे बचाने का भरसक प्रयास किया गया, लेकिन शुक्रवार तड़के उसने दम तोड़ दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष भास्कर थपलियाल ने बताया कि परिजनों के अनुसार व्यक्ति ने शराब के नशे में अपने ऊपर मिट्टीतेल छिड़क कर आग लगा ली थी। शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन