फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   70 percent students failed, burnt the effigy of vice chancellor

Uttarkashi News: 70 फीसदी छात्रों को किया फेल, कुलपति का पुतला फूंका

Fri, 25 Aug 2023 05:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 25 Aug 2023 05:20 PM IST
विज्ञापन
70 percent students failed, burnt the effigy of vice chancellor
एबीवीपी और छात्रों ने परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तरकाशी। श्रीदेव सुमन राज्य विवि से संबद्ध पीजी कॉलेज उत्तरकाशी के स्नातक के करीब 70 फीसदी छात्र-छात्राओं को परीक्षा में फेल कर दिया गया है। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विवि के कुलपति एनके जोशी के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। उन्होंने परीक्षा परिणाम में शीघ्र सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तरकाशी इकाई से जुड़े छात्र बड़ी संख्या में मुख्य परिसर के गेट पर एकत्रित हुए और विवि के कुलपति का पुतला फूंका। नगर मंत्री अर्जुन चौहान ने कहा कि महाविद्यालय के तीनों विभागों बीएससी में 170, बीए में 30 और बीकॉम में 74 सहित कुल 70 फीसदी छात्र-छात्राओं को फेल कर दिया गया है। उन्होंने मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विवि से परिणाम में सुधार की मांग की। कहा कि जल्द मामले में सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में छात्र नेता जगदीप चौहान, जिला संगठन मंत्री कैलाश बिष्ट, प्रियांशु रावत, कुलदीप, अर्जुन राणा, राहुल नौटियाल, रोहित नेगी, अरुण चौहान, शिवम तोमर व आलोक चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed