फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   66 students of botany and zoology were failed

Uttarkashi News: वनस्पति और जंतु विज्ञान के 66 छात्र-छात्राओं को कर दिया फेल

Tue, 15 Jul 2025 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 15 Jul 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
66 students of botany and zoology were failed
श्रीदेव सुमन विवि ने पीजी कॉलेज के बीएससी छठवें सेमेस्टर का किया रिजल्ट जारी
विज्ञापन

छात्रों ने जताया आक्रोश, कुलपति से की दोबारा कॉपियों के जांच की मांग
उत्तरकाशी। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीएससी छठवें सेमेस्टर के 230 में से 66 छात्र-छात्राओं को दो विषयों वनस्पति और जंतु विज्ञान में फेल कर दिया है। इस पर छात्र-छात्राओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्राचार्य के माध्यम से कुलपति को पत्र भेजकर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच दोबारा कराने की मांग की है। साथ ही ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
बीएससी छठवें सेमेस्टर में 230 में से 66 छात्र-छात्राओं के एक साथ फेल होने पर छात्र-छात्राओं और छात्र नेताओं ने नाराजगी व्यक्त की। इस संबंध में उन्होंने महाविद्यालय प्रबंधन से शिकायत की। उन्होंने कहा कि यह पहली बार ही नहीं हुआ है। इससे पहले भी विश्वविद्यालय की ओर से बीकॉम और बीए में भी कई विषयों में एक साथ छात्र-छात्राओं को फेल किया गया था।
विज्ञापन

इस संबंध में ओम संगठन के छात्र नेताओं विनय मोहन चौहान, शुभम चमोली, कमलजीत, नितेश, विपिन, दिव्यांशी पंवार,आदि ने प्राचार्य के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन प्रेषित किया। छात्रों ने मांग की है कि भी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा निष्पक्ष जांच हो। साथ ही स्वतंत्र जांच समिति गठित कर मामले की जांच की जाए। वहीं दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई कर दोबारा संशोधित परिणाम जारी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों का आरोप है कि ऐसे छात्र-छात्राओं को फेल कर दिया गया है जो टॉपर हैं। वहीं कई ऐसे छात्रों को अनुपस्थित बताया गया जिन्होंने समय से परीक्षा देकर उत्तर पुस्तिकाएं पूरी भरी हैं। विश्वविद्यालय की लापरवाही के कारण कई छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही छात्रों के मांग के अनुरूप जांच नहीं होती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed