फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   60 water sources on the verge of drying up will be conserved

Uttarkashi News: सूखने के कगार पर पहुंचे 60 जल स्रोतों का किया जाएगा संरक्षण

Fri, 03 May 2024 07:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 03 May 2024 07:26 PM IST
विज्ञापन
60 water sources on the verge of drying up will be conserved
उत्तरकाशी। जिले में सूखने के कगार पर पहुंचे 60 जल स्रोतों और 20 सहायक नदियों का संरक्षण व संवर्द्धन किया जाएगा। स्प्रिंग एंड रीवर रिजुविनेशन ऑथोरिटी (सारा) के तहत खंतियां, चाल-खाल, चैक-डैम, रिचार्ज पिट आदि जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण के साथ ही पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने सारा के तहत प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को अभियान को गंभीरता से लेने तथा कन्वर्जेंस के माध्यम से जल संरक्षण एवं संवर्द्धन के तय कार्यों को तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि कार्ययोजना के तहत आरक्षित वन क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों के लिए वन विभाग को जरूरत पड़ने पर जिला योजना मद से धनराशि स्वीकृत किए जाने के साथ ही मनरेगा से कन्वर्जेंस कराने का भी प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

सीडीओ जय किशन ने अभियान के संचालन व मनरेगा से सहयोग की रूपरेखा प्रस्तुत की। सीएओ जेपी तिवारी एवं परियोजना निदेशक डीआरडीए पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने कार्ययोजना प्रस्तुत की। इस मौके पर डीएफओ टौंस डीपी बलूनी, डीएफओ अपर यमुना रविंद्र पुंडीर, अधिशासी अभियंता सिंचाई केएस रावत, जल संस्थान एलसी रमोला, विनोद पांडेय, लघु सिंचाई भरत राम, एई जल निगम टीएस भंडारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed