{"_id":"04718da3ca28acedb8541a4e557760f8","slug":"50-days-complete-yamnotri-and-gangotri-yatra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-यमुनोत्री-गंगोत्री यात्रा के 50 दिन हुए पूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-यमुनोत्री-गंगोत्री यात्रा के 50 दिन हुए पूरे
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 09 Jun 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम की यात्रा शुरू हुए मंगलवार को पचास दिन पूरे हो गए। इन 50 दिनों में डेढ़ लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के दर्शन किए।
बीते साल पूरे यात्रा सीजन में इन दोनों धामों की यात्रा पर कुल एक लाख तीर्थयात्री भी नहीं पहुंचे थे। तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा होने से तीर्थ पुरोहित और व्यापारी काफी खुश हैं।
बीते सालों में आपदा से चौपट हुई चार धाम यात्रा इस साल पटरी पर लौट आई है। बीते 21 अप्रैल को यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के कपाट खुले थे। मंगलवार को यात्रा को पचास दिन पूरे हो गए।
विज्ञापन
इस दौरान 70 हजार 500 तीर्थयात्रियों ने यमुनोत्री तथा 87 हजार यात्रियों ने गंगोत्री धाम के दर्शन किए। जबकि बीते साल पूरे यात्रा सीजन में महज 42720 यात्री यमुनोत्री और 50063 यात्री गंगोत्री धाम पहुंचे थे।
कोट.........
राज्य सरकार के प्रयासों से इस बार चार धाम यात्रा पटरी पर लौटने लगी है। यात्रा मार्ग की स्थिति में काफी सुधार है। यहां आ रहे तीर्थयात्री यात्रा मार्ग और व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं। चार धाम यात्रा स्थानीय लोगों की आजीविका से जुड़ी है।
सुरेश सेमवाल, सचिव गंगोत्री मंदिर समिति।
कोट.........
इस साल बड़ी संख्या में तीर्थयात्री चार धाम यात्रा पर आ रहे हैं। अभी तक यात्रा निर्बाध रूप से चली है। मानसून सीजन में भी यात्रा मार्ग पर यातायात बहाली के ठोस इंतजाम रहेंगे, तो तीन लाख से अधिक तीर्थयात्रियों के यहां पहुंचने की उम्मीद है।
पवन प्रकाश उनियाल, उपाध्यक्ष यमुनोत्री मंदिर समिति।
कोट........
बीते सालों की आपदा और इससे पैदा हुए भय के माहौल से यात्रा का जल्द पटरी पर लौटना मुश्किल लग रहा था, लेकिन इस बार मौसम ने भी साथ दिया और यात्रा मार्ग की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। जिससे यात्रा की रौनक लौट आई है।
अजय पुरी, अध्यक्ष होटल एसोसिएशन उत्तरकाशी।