फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   40 km run for revenue record

राजस्व रिकॉर्ड के लिए लगा रहे 40 किमी की दौड़

Sun, 05 Sep 2021 09:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
40 km run for revenue record
जनवरी 2017 में नव सृजित उप तहसील बर्निगाड़ में सरकार अभी तक तहसीलदार और नायब तहसीलदार नहीं भेज पाई है, जिससे उप तहसील बर्निगाड़ में शामिल 65 गांव के लोगों को राजस्व रिकॉर्ड के लिए 40 किमी की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने बर्निगाड़ को उप तहसील बनाने की घोषणा की थी, लेकिन तहसीलदार व नायब तहसीलदार की तैनाती नहीं कर पाई है। बड़कोट तहसील से बनने वाले आय, जाति व अन्य पिछड़ा वर्ग आदि प्रमाणपत्र पत्र बर्निगाड़ उप तहसील के नाम से जारी किए जा रहे हैं। तीन जनवरी 2017 को राजस्व अनुभाग द्वारा जारी अधिसूचना में तीयां, दारसों, कुंवा, गढ़, गातू, कण्डारी छह राजस्व निरीक्षक (पटवारी) क्षेत्रों में शामिल 65 गांवों को बड़कोट तहसील सीमा से हटा कर उप तहसील बर्निगाड़ में शामिल किया गया था। आज साढ़े चार साल बाद भी नव सृजित उप तहसील सिर्फ कागजों में ही संचालित हो रही है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सोहन बहुगुणा और जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष रणवीर रावत का कहना है कि मुख्यमंत्री सरकार की सभी घोषणाओं को पूरा होने की बात कह रहे हैं, लेकिन लोगों को सुविधाओं के लिए आज भी जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed