फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   25 lakh hi-tech toilets blowing dust on the road

सड़क किनारे धूल फांक रहा 25 लाख का हाईटेक शौचालय

Wed, 16 Sep 2020 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
25 lakh hi-tech toilets blowing dust on the road
पालिका प्रशासन द्वारा दो साल पहले करीब 18 लाख की लागत से हाईटेक शौचालय बनाया, लेकिन बरसाती खड्ड के मुहाने पर बना होने के कारण उद्घाटन से पहले की ही धंस गया। शौचालय के निर्माण और सुरक्षा इंतजाम पर करीब 25 लाख खर्च हो चुके हैं। तत्कालीन डीएम ने इसके जांच के आदेश दिए थे, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

नगर पालिका द्वारा वर्ष 2018 में करीब 18 लाख की लागत से दोबाटा के पास हाईटेक शौचालय बनाया गया। इसे उत्तर भारत के पहले हाईटेक शौचालय के तौर पर प्रचारित किया गया। बरसाती खड्ड के मुहाने पर धंसाव वाली जमीन पर बनाए जाने से यह उद्घाटन से पहले ही भूस्खलन की चपेट में आ गया। तब इसकी सुरक्षा के लिए करीब सात लाख रुपये लागत से सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया गया। हैरानी वाली बात है कि यह सुरक्षा दीवार भी कुछ ही दिन में ढह गई। तब अपनी कमियां छिपाने के लिए शौचालय को मशीनों की मदद से उठाकर सड़क किनारे तिरपाल से ढक कर रख दिया गया। अप्रैल 2019 से यह शौचालय बिना उपयोग के ऐसे ही रखा हुआ है।
विज्ञापन

उस दौरान सरकारी बजट के दुरुपयोग के आरोप लगने पर तत्कालीन डीएम ने इसकी जांच के आदेश देने के साथ ही इसे उपयोग में लाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शिफ्ट कराने के आदेश दिए थे, लेकिन न तो कोई जांच हुई और न ही शौचालय शिफ्ट किया गया। करीब 25 लाख खर्च होने के बाद भी दो साल से शौचालय उपयोग में नहीं आने पर लोग सवाल उठा रहे हैं। शौचालय निर्माण के लिए गलत स्थान चयन, लाखों से बनी सुरक्षा दीवार ढहने और अभी तक शौचालय उपयोग में नहीं आने के सवालों पर जिम्मेदार अधिकारी जवाब देने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में जिलाधिकारी ने शौचालय को सीएचसी परिसर में शिफ्ट करने के आदेश दिए थे, लेकिन अब पालिकाध्यक्ष ने इसे दोबाटा में ही स्थापित करने को कहा है। इस संबंध में जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
अमरजीत कौर, ईओ, नगर पालिका बड़कोट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed