{"_id":"65fec4d1528ccf998e0ea42b","slug":"2440-candidates-applied-for-admission-in-phd-uttarkashi-news-c-53-1-sri1002-104816-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: 2440 अभ्यर्थियों ने किया पीएचडी में प्रवेश के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: 2440 अभ्यर्थियों ने किया पीएचडी में प्रवेश के लिए आवेदन
विज्ञापन
640 नेट, जेआरएफ अभ्यर्थी रहेंगे प्रवेश परीक्षा से मुक्त
श्रीनगर। गढ़वाल केंद्रीय विवि के तीनों परिसरों सहित संबंद्ध कॉलेजों में पीएचडी में प्रवेश के लिए 2440 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसमें से 640 नेट, जेआरएफ उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को पीएचडी प्रवेश परीक्षा से छूट रहेगी। कुल 1800 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। तीनों परिसरों सहित संबंद्ध कॉलेजों में करीब 364 सीटों पर प्रवेश होंगे।
गढ़वाल विवि की पीएचडी प्रवेश परीक्षा 31 मार्च को बिड़ला परिसर, एसआरटी परिसर टिहरी बादशाहीथौल सहित देहरादून में डीएबी, डीबीएस कॉलेज व राजधानी कॉलेज दिल्ली विवि केंद्रों पर होगी। श्रीनगर बिड़ला परिसर केंद्र पर 465, एसआरटी परिसर केंद्र में 51, देहरादून में 951 तथा दिल्ली में 333 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विवि के परिसरों सहित संबद्ध कॉलेजों में पीएचडी की करीब 364 सीटें आवंटित की गई है, जिसमें 197 सीटें विवि परिसरों, 62 सीटें संबंद्ध कॉलेजों व 105 सीटें नेट, जेआरएफ अभ्यर्थियों के लिए हैं। सहायक कुलसचिव परीक्षा अरविंद कुमार ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने प्रवेशपत्र 25 मार्च से विवि की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 31 मार्च को सुबह पूर्वाह्न 11 से दोपहर 1 बजे की पाली में होगी।
विज्ञापन
31 मार्च को 47 विषयों के लिए होने वाली पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 2440 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिसमें से 640 अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा से मुक्त रखा गया है। प्रवेश परीक्षा के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर दी गई है।
प्रो. अनिल नौटियाल, कोर्डिनेटर, प्रवेश परीक्षा।