फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   24 lakhs spent leakage problem not solved

24 लाख खर्च किए लीकेज की समस्या नहीं हुई हल

Thu, 21 Jul 2022 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
24 lakhs spent leakage problem not solved
जिला मुख्यालय में तांबाखाणी सुरंग का सौंदर्यीकरण कार्य खानापूर्ति बनकर रह गया है। सुरंग के सौंदर्यीकरण के नाम पर अवस्थापना खंड सिंचाई विभाग ने लगभग 24 लाख से अधिक का बजट खर्च कर दिया है लेकिन सुरंग में पानी के लीकेज की समस्या बरकरार है। विभाग ने सौंदर्यीकरण कार्य में लीकेज की समस्या का समाधान करने की बात कही थी।
विज्ञापन

गंगोत्री हाईवे पर स्थित तांबाखाणी सुरंग की बदहाल स्थिति पर तत्कालीन डीएम मयूर दीक्षित ने सुरंग का सौंदर्यीकरण कराने का निर्णय लिया था जिसके बाद अवस्थापना खंड सिंचाई विभाग को कार्यदायी संस्था बनाकर सुरंग के सौंदर्यीकरण कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। विभाग ने सौंदर्यीकरण के नाम पर सुरंग की दीवारों, फुटपाथ की रेलिंग पर रंगरोगन करने, सुरंग के मुहाने एक छोर पर वॉल पेंटिंग बनवा कर इतिश्री कर ली है। तत्कालीन विभागीय अधिकारी ने सुरंग में पानी की लीकेज की समस्या को हल करने के लिए इसे इस्टीमेट में शामिल करने की बात कही थी लेकिन अब विभागीय अधिकारी लीकेज के काम को इस्टीमेट नहीं होने की बात कहकर इससे पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

स्थिति ये है कि सुरंग में रंगरोगन के नाम पर केवल चूना लगाया गया है। पानी के लीकेज की समस्या बनी रहने से सुरंग में फुटपाथ से पैदल आवाजाही करने में परेशानी हो रही है। साथ ही सुरंग में गंदगी का आलम बना हुआ है। सुरंग के अंदर अधिकांश लाइट भी क्षतिग्रस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुरंग के सौंदर्यीकरण का काम लगभग पूरा हो गया है। पानी के लीकेज का उपचार इस्टीमेट में नहीं है। इसलिए उसका ट्रीटमेंट नहीं कर पाए। सुरंग के ऊपर एक एलईडी बोर्ड लगना बाकी रह गया है। -अंजेश सैनी, एई अवस्थापना खंड सिंचाई विभाग।
-सुरंग में पानी के लीकेज की समस्या काफी पुरानी है। इस संबंध विभाग के साथ तकनीकी जांच करवाकर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
-सीएस चौहान, एसडीएम भटवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed