फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   21 participants selected for the finals of singing competition

गायन प्रतियोगिता के फाइनल के लिए 21 का चयन

Mon, 20 Jun 2022 09:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 09:15 PM IST
विज्ञापन
21 participants selected for the finals of singing competition
सौम्यकाशी गोल्डन वॉइस प्रतियोगिता के फाइनल राउंड के लिए 21 प्रतिभागियों का चयन किया गया है। सीनियर व जूनियर वर्ग में आयोजित हो रही प्रतियोगिता के विजेताओं को रिकार्डिंग का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

सौम्यकाशी गोल्डन वॉइस प्रतियोगिता के लिए 11 व 12 जून को ऑडीशन आयोजित किए गए थे। चिन्यालीसौड़, बड़कोट, पुरोला व उत्तरकाशी में आयोजित ऑडीशन में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था, जिसमें से 40 प्रतिभागियों का चयन प्रतियोगिता के प्रथम राउंड के लिए किया गया था। आयोजक मंडल के अंकित सकलानी ने बताया कि सेमीफाइनल राउंड में सफल रहे 21 प्रतिभागियों का चयन फाइनल राउंड के लिए किया गया है। फाइनल राउंड 26 जून को जिला कार्यालय परिसर स्थित ऑडीटोरियम में आयोजित किया जाएगा। सुंदर सैलानी ने बताया कि सेमीफाइनल राउंड में निर्णायक की भूमिका में रीना घलवान व मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत रही। रीना घलवान उत्तराखंड लोकगीत प्रतियोगिता झुमिगो 2010 की विजेता रही हैं। संचालन प्रवेश देशवान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed