फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   17 किमी पैदल चलकर सड़क तक पहुंचते ग्रामीण

17 किमी पैदल चलकर सड़क तक पहुंचते ग्रामीण

Sat, 22 Jun 2019 10:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
17 किमी पैदल चलकर सड़क तक पहुंचते ग्रामीण
मोरी (उत्तरकाशी)। गोविंद वन्य पशु विहार क्षेत्र में मौजूद ओसला, गंगाड़, पवांणी व ढाटमीर गांवों के लोग आजतक सड़क से नहीं जुड़ पाए हैं, जिससे ग्रामीणों को तालुका में स्थित नजदीकी मोटर मार्ग तक पहुंचने के लिए 17 किमी तक का पैदल सफर तय करना पड़ता है।
विज्ञापन

गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए सियागाड़ में पार्क प्रशासन की ओर से बनाई गई पुलिया भी घटिया गुणवत्ता के कारण जर्जर बनी है। क्षेत्र के बचन सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरेश कुमार ने बताया कि सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने वर्ष 2008 में सड़क के एलाइनमेंट में आ रहे पेड़ों को काटने का आंदोलन चलाया था, लेकिन प्रशासन ने मांगों पर कार्रवाई करने के बदले उल्टा 265 ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा किया। वहीं 2016 में ग्रामीणों ने एक बार फिर से आंदोलन किया, जिसके बाद सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत करीब 15 करोड़ की लागत से सौड़-ओसला मोटर मार्ग के निर्माण को स्वीकृति दी, लेकिन स्थानीय स्तर पर वन भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई नहीं होने से आजतक 28 किमी लंबी सड़क का निर्माण नहीं हो सका। नकदी फसलों को बाजार तक पहुंचाने के लिए 500 रुपये तक में खच्चर ढुलान कराना पड़ता है। गोविंद वन्य पशु विहार के उप निदेशक आरपी मिश्रा का कहना है कि सौड़ से ओसला गांव तक के 28 किमी लंबे मोटर मार्ग के लिए राष्ट्रीय वन्यजीव सलाहकार परिषद् एवं भारत सरकार की स्टैंडिंग कमेटी ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। वर्तमान में वन भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed