{"_id":"5d0d0cc18ebc3e55de77c4a0","slug":"156113630617-utter-kashi-news162","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल कमिश्नर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल कमिश्नर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। गढ़वाल मंडल आयुक्त डा. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने शुरूआती सीजन में यात्रा के सफल संचालन के लिए डीएम और एसपी को बधाई दी। साथ ही आगामी मानसून और यात्रा सीजन के दौरान यात्रा व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के निर्देश भी दिए। कमिश्नर ने धामों में पॉलिथीन एवं प्लास्टिक रेनकोट पर प्रतिबंध को देखते हुए यात्रा पड़ावों पर रेनकोट की व्यवस्था रखने और धामों में स्थानीय उत्पादों से तैयार प्रसाद को बढ़ावा देने को कहा।
गढ़वाल कमिश्नर ने कहा कि इस बार शुरूआती यात्रा सीजन में रिकार्ड संख्या में तीर्थयात्री चारधाम यात्रा पर पहुंचे हैं। ऐसे में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए सफाई, कूड़ा प्रबंधन, शौचालय आदि व्यवस्थाओं में और ज्यादा सुधार करने की जरूरत है। अभी करीब चार महीने का यात्रा सीजन शेष है। ऐसे में यात्रा व्यवस्थाओं में किसी तरह की ढील न दी जाए। साथ ही अब मानसून सीजन को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता एवं सक्रियता की आवश्यकता है। बरसात में भूस्खलन से यात्रा मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति को देखते हुए शीघ्र सड़क खुलवाने के साथ ही यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने आदि की व्यवस्था पहले से कर ली जाए।
हादसों पर नियंत्रण के लिए आयुक्त ने पुलिस एवं परिवहन विभाग को निरंतर चेकिंग अभियान चलाने और सड़क संबंधी विभागों को यात्रा मार्ग दुरुस्त करने को कहा। इस दौरान डीएम डा.आशीष चौहान ने यमुनोत्री के लिए जानकीचट्टी से रोपवे लगवाने और यात्रा मार्ग के धौंतरी में पुलिस चौकी खोलने का सुझाव दिया। डीएम ने जिले में की गई यात्रा तैयारियों के बारे में भी बताया। इस मौके पर एसपी पंकज भट्ट, सीडीओ प्रशांत आर्य, बीआरओ के कमान अधिकारी मेजर सत्यजीत मोहंती, एआरटीओ चक्रपाणि मिश्र, डा. सीएस रावत, जेपी गुप्त, एसके गर्ग आदि तमाम अधिकारी मौजूद रहे।