फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   पर्यावरण दिवस पर जिले में जगह-जगह पौधरोपण कर चलाए गए सफाई अभियान

पर्यावरण दिवस पर जिले में जगह-जगह पौधरोपण कर चलाए गए सफाई अभियान

Wed, 05 Jun 2019 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
पर्यावरण दिवस पर जिले में जगह-जगह पौधरोपण कर चलाए गए सफाई अभियान
उत्तरकाशी/नौगांव/पुरोला/बड़कोट/चिन्यालीसौड़। विश्व पर्यावरण दिवस पर गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने सिंगोटी डुंडा में मनरेगा के तहत चार लाख के उद्यानीकरण कार्य का शिलान्यास किया। डीएम डा. आशीष चौहान ने सभी लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कल्याणी गांव में सीडीओ प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में जागरूकता गोष्ठी हुई, जिसमें रिलायंस फाउंडेशन के कमलेश गुरूरानी, रेणुका समिति के संदीप उनियाल एवं जाड़ी संस्था के द्वारिका सेमवाल ने ग्रामीणों को पर्यावरण की जानकारी दी। शांतिवन कार्पोरेशन सर्कल संस्था की ओर से लक्षेश्वर में पौधरोपण किया गया। कंकराड़ी गांव में युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी के नेतृत्व में नवयुवक मंगल दल ने पौधरोपण किया। श्याम स्मृति वन में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे गए। अभयराज बिष्ट के नेतृत्व में गोफियारा क्षेत्र में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

उधर, नौगांव में भाजपा नगर अध्यक्ष मीना रावत, अधिशासी अधिकारी एएन खाती ने सफाई अभियान चलाया। पुरोला में नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी के नेतृत्व में सभी सभासदों व नगरवासियों ने स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। टौंस वन प्रभाग के कर्मचारियों ने भी सीएचसी में पौधरोपण कर सफाई अभियान चलाया। गंगोत्री ग्लेशियर हिमालय एवं हिम नदियां बचाओ अभियान दल की प्रमुख शांति ठाकुर ने दणमाणा व कुफारा क्षेत्र में ग्रामीण महिलाओं के साथ पौधरोपण किया। बड़कोट में पालिकाध्यक्ष अनुपमा रावत के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों ने पौधरोपण व सफाई अभियान चलाया। चिन्यालीसौड़ में पालिकाध्यक्ष बीना बिष्ट के नेतृत्व में सभासदों व अधिकारियों द्वारा पौधरोपण व सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी एचएस रौतेला, सफाई निरीक्षक कमल चौहान आदि मौजूद रहे। सांकरी में हरकीदून प्रोटेक्शन एंड माउंटेनियरिंग एसोसिएशन ने हरकीदून पब्लिक स्कूल के बच्चों को साथ लेकर पौधरोपण अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed