फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   आंधी-बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी

आंधी-बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी

Tue, 04 Jun 2019 10:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
आंधी-बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी
नौगांव (उत्तरकाशी)। सोमवार शाम को चली तेज आंधी ने प्रखंड के गढ़ व धारी कफनौल क्षेत्र में सेब आदि फल बागीचों को भारी नुकसान पहुंचाया है। तेज हवा एवं बारिश से पेड़ों पर नए लगे सेब, पुलम, खुमानी आदि फल झड़ गए। किसानों की सर्दियों में पर्याप्त बर्फबारी से अच्छे फल उत्पादन की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन

इस बार सर्दियों में जिले के विभिन्न हिस्सों में पर्याप्त बर्फबारी होने से सेब आदि फल प्रजाति के पेड़ों की न्यूनतम अवशीतन आवश्यकता पूरी होने से अच्छी फसल की उम्मीद थी। पहले फ्लावरिंग सीजन में बेमौसम बारिश से फल प्रजाति की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा और अब रही सही कसर बीते दिनों तेज आंधी के साथ ही बारिश और ओलावृष्टि ने पूरी कर दी। बीते सोमवार को भी नौगांव की गढ़ न्याय पंचायत के सरणाचक नाखिला तोक में तेज आंधी चली, जिससे सेब, पुलम, खुमानी आदि पेड़ों से नए लगे फल झड़ गए। धारी कलोगी क्षेत्र में भी आंधी से भारी नुकसान हुआ। नुकसान का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बागीचों में पेड़ों के नीचे कच्चे फलों के ढेर लग गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के जयवीर परमार, मदन रावत, सरदार सिंह, बलवीर सिंह, अर्जुन सिंह आदि काश्तकारों ने बताया कि आजकल सेब आदि फलों के पेड़ फलों से लद गए थे, लेकिन सोमवार को चली आंधी में अधिकांश फल झड़ गए। फसल बर्बाद होने से अब किसानों के समक्ष किसान क्रेडिट कार्ड से लिए गए ऋण चुकाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में आंधी से हुए नुकसान का आकलन कर पीड़ित काश्तकारों को क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed