फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   रुद्रगैरा के पास फंसे 11 पर्यटकों को एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाला

रुद्रगैरा के पास फंसे 11 पर्यटकों को एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाला

Tue, 04 Jun 2019 10:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
रुद्रगैरा के पास फंसे 11 पर्यटकों को एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाला
उत्तरकाशी। गंगोत्री से उडनकोल, मयाली पास होते हुए केदारनाथ के ट्रेकिंग अभियान पर निकला बंगाली पर्यटकों का 11 सदस्यीय दल आधे रास्ते से लौटते समय रुद्रगैरा के पास फंस गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक सात पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। रेस्क्यू टीम अन्य पर्यटकों को भी देर रात तक सुरक्षित निकालने की बात कह रही है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते एक जून को बंगाल से आए 11 पर्यटकों का दल गंगोत्री से उडनकोल, मयाली पास होते हुए केदारनाथ तक के ट्रेकिंग अभियान पर रवाना हुआ था। उडनकोल के पास भारी बर्फ के कारण आगे जाने की स्थिति नहीं बन पाने पर यह पर्यटक लौट रहे थे। सोमवार को हुई बारिश के कारण रुद्रगैरा में आए उफान में यहां बनी कच्ची पुलिया बह जाने के कारण यह दल मंगलवार सुबह यहां फंस गया। गंगोत्री से करीब चार किमी दूर इस स्थान पर मोबाइल नेटवर्क मिलने पर इन पर्यटकों ने अपने फंसे होने की सूचना टूर ऑपरेटर रमेश पंवार को दी, जिसने तत्काल गंगोत्री में एसडीआरएफ की टीम को यह सूचना देकर रेस्क्यू अभियान की मांग की।
विज्ञापन

एसडीआरएफ के प्रभारी इंस्पेक्टर विकास पुंडीर ने बताया कि सूचना मिलते ही दस सदस्यीय रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई। देर शाम तक रुद्रगैरा के पास फंसे सात पर्यटकों को सुरक्षित गंगोत्री की ओर निकाल लिया गया है, जबकि शेष चार पर्यटकों को भी देर रात तक सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी पर्यटक सुरक्षित एवं सकुशल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed