फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   सिक्योर हिमालय परियोजना की कार्यशाला में महत्वपूर्ण विषयों पर की चर्चा

सिक्योर हिमालय परियोजना की कार्यशाला में महत्वपूर्ण विषयों पर की चर्चा

Tue, 04 Jun 2019 10:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
सिक्योर हिमालय परियोजना की कार्यशाला में महत्वपूर्ण विषयों पर की चर्चा
उत्तरकाशी। सिक्योर हिमालय परियोजना के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें वन्य जीवों एवं जैव विविधता के संरक्षण के साथ ही जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों के निदान पर चर्चा की गई। डीएम डा. आशीष चौहान ने धरातल पर कार्य कर इसके लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

जिला सभागार में आयोजित कार्यशाला में भारतीय वन्य जीव संस्थान के वैज्ञानिक डा. सत्या कुमार ने प्रोजेक्ट के तहत वन्य जीव अपराध एवं संभावित खतरों को कम करने के लिए प्रवर्तन निगरानी पर भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट के तहत गंगोत्री नेशनल पार्क एवं गोविंद वन्य जीव विहार क्षेत्र में विभिन्न विभाग कार्य कर रहे हैं। इनके बीच बेहतर समन्वय की जरूरत है।
विज्ञापन

कार्यशाला में शामिल डीएम आशीष चौहान ने कहा कि सिक्योर हिमालय प्रोजेक्ट के तहत ठोस कार्ययोजना तैयार करने के लिए धरातल पर कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने अगली कार्यशाला में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ ही ग्रामीण महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित करने को कहा। इस मौके पर डीएफओ संदीप कुमार, भारतीय वन्य जीव संस्थान के वैज्ञानिक डा. एके गुप्ता, डा. एश्वर्या माहेश्वरी, प्रोफेसर यशवीर भटनागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed